Ladli Behna Yojana New Update: CM मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहना योजना पर बड़ी अपडेट, 10 जनवरी को खाते में आयेगी राशि

Ladli Behna Yojana New Update: CM मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहना योजना पर बड़ी अपडेट, 10 जनवरी को खाते में आयेगी राशि

Ladli Behna Yojana New Update: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के कार्यकाल में पहली बार लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को उनके खाते में 1250 रुपये की राशि डाली जाएगी. पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई कोई भी कल्याणकारी योजना बंद नहीं होगी, करीब 1 करोड़ 31 लाख पात्र लाड़ली बहनों के खातों में 10 तारीख (10 जनवरी 2024) को राशि पहुँच जाएगी, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आश्वसान दिया है कि जिन योजनाओं में अभी कम मदद मिल पा रही है, उसमें मदद और बढ़ाई जाएगी. डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश पर लाडली बहन योजना के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को आदेश जारी किये हैं।(Ladli Behna Yojana New Update)

महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को दिये आदेश(Ladli Behna Yojana New Update)

दरअसल, मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार (पूर्व शिवराज सरकार) द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना पर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त डॉ राम राव भोंसले ने एक आदेश प्रदेश के सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को जारी किया है।

8 जनवरी को 8 घंटे में पूरी होगी प्रक्रिया(Ladli Behna Yojana New Update)

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि 8 जनवरी 2024 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अपने जिले के रजिस्टर अंतिम रूप से पात्र हितग्राहियों की सूची के आधार पर पोर्टल में अपने लॉग इन से ई पेमेंट के लिए इलेक्ट्रोनिक स्वीकृति आदेश एवं डिजिटली साइनड इलेक्ट्रोनिक भुगतान आदेश पोर्टल के माध्यम से भुगतान के लिए बैंक को भेज दें जिससे बैंक द्वारा खाते में अग्रिम जमा राशि में से हितग्राहियों के खातों में राशि 10 जनवरी 2024 को ट्रांसफर की जा सके।(Ladli Behna Yojana New Update)

लाभार्थियों के नियमों का बढ़ाया जाएगा दायरा

लाडली बहना योजना को लेकर यह भ्रांति फैल गई थी कि मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस योजना को खटाई में डाला जा सकता है. हालांकि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है, महिला सशक्तिकरण को लेकर शुरू की गई किसी भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा. इन योजनाओं का लाभ और भी अधिक बढ़ाया जाएगा. इसके अलावा लाभार्थियों के नियमों का दायरा भी बढ़ेगा।(Ladli Behna Yojana New Update)

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button